मोदी सरकार का तोहफा

 अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं...


जानें इस योजना के बारे में?

देश की महिलाओं और नवजात बच्चों के भविष्य को लेकर मोदी सरकार कई अहम कदम उठा रही है. इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करा रही महिलाओं को 5000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. ये तीन अलग-अलग किश्तों में दी जाती है. बता दें कि 19 साल से पहले गर्भवती हुई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा.


कब-कब मिलता है पैसा?

Pradhan Mantri Matru Vandana योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर पोषण के लिए पांच हजार रूपये गर्भवती के खाते में दिए जाते हैं. इसकी पहली किश्त 1000 रूपये की गर्भधारण के 150 दिनों के अंदर गर्भवती महिला का पंजीकरण होने पर दिया जाता है, जबकि दूसरी किश्त 2000 रूपये 180 दिनों के अंदर और कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच हो जाने पर दिए जाते हैं. तीसरी किश्त 2000 रूपये की प्रसव के बाद और शिशु के प्रथम टीकाकरण का चक्र पूर्ण होने पर मिलते हैं.


किन महिलाओं को मिलता है इसका लाभ?

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो दैनिक वेतनमान पर काम कर रही हैं या फिर जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. इस आर्थिक मदद के मिलने से गर्भवती महिलाओं को आराम करने का समय मिल जाता है.


बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों की अब खैर नहीं, रतलाम में हुई सुपर 100 गर्ल्स की तैनाती!


कैसे करना है आवेदन?

मातृत्व वंदना योजना 2021 के अंतर्गत केंद्र सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, यानी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले www.Pmmvy-cas.nic.in पर लॉगिन करके आवेदन करना होगा. यह प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए घर बैठे ही आसानी से कर सकेंगे.

Comments